जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए सुकमा में शबरी वृद्धाश्रम का संचालन शुरू

समन्वय केंद्र संपर्क नंबर 18002330026 में मिलेगी अधिक जानकारी

सुकमा/ कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित शबरी वृद्धाश्रम का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे निराश्रित, अनाथ एवं नक्सली हिंसा से प्रभावित वृद्धजनों को सुरक्षित आश्रय एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जो परिवार या सामाजिक सहयोग से वंचित हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस वृद्धाश्रम में उन बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें देखभाल, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सहारे की आवश्यकता है। यहां रहने वाले वृद्धजनों को निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं मनोरंजन की व्यवस्था प्रदान की जाएगी, ताकि वे सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें। इस आश्रम का संचालन उप संचालक, समाज कल्याण विभाग सुकमा (छत्तीसगढ़) के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

शबरी वृद्धाश्रम का पता पुराना खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास, वार्ड क्रमांक 08, प्रेम नगर, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई निराश्रित या जरूरतमंद बुजुर्ग हैं, तो उन्हें इस आश्रम तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके। जिला प्रशासन की यह पहल समाज के कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है, जो जरूरतमंद वृद्धजनों के जीवन में नई आशा की किरण लेकर आई है। जिला कार्यालय के समन्वय केंद्र टोल फ्री नंबर 18002330026 से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज