जशपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बड़ी प्रगति

रायपुर, 06 जून 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के संकल्प को साकार करने की दिशा में जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में जशपुर में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने की संभावना है। मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर में मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज एवं नेचुरोपैथी कॉलेज की स्थापना की भी प्रक्रिया जारी है। इन संस्थानों के शुरू होने से न केवल जिले के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी।

विशेषज्ञ टीम ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारियों का जायजा लेने तथा वैकल्पिक व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए 5 जून को रायपुर और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम जशपुर पहुंची। टीम ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए जिला चिकित्सालय जशपुर तथा शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन हेतु झारगांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने उपलब्ध अधोसंरचना, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, अस्पताल सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण की जा सकें।

क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

मेडिकल कॉलेज के संचालन से जशपुर सहित आसपास के आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, स्वास्थ्य अधोसंरचना मजबूत होगी तथा गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा अवसर

मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जशपुर और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध होने से क्षेत्र के युवाओं को डॉक्टर बनने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। निरीक्षण दल में डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. अभिजीत कुमार दीवान, डॉ. आभा एक्का, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज जशपुर के डीन डॉ. एस.पी. कुजूर तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए नियुक्त मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. बी.आर. सिदार शामिल थे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.डी. कश्यप, हॉस्पिटल कंसल्टेंट श्री राजेश कुमार कुरील सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज की स्थापना जशपुर जिले के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज