जस्ट राइट्स फ़ॉर चिल्ड्रन नेटवर्क की पार्टनर संस्था कृषक सहयोग संस्थान ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और महिलाओं का किया सम्मान

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

ग्राम पंचायत नेऊरगांव कला में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,गांव की विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

कवर्धा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नेउरगांव कला में जस्ट राइट्स फ़ॉर चिल्ड्रन नेटवर्क की पार्टनर संस्था कृषक सहयोग संस्थान के द्वारा गांव की विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिला आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता सहित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ एचबी सेन के निर्देशन और मार्गदर्शन में किया गया। कृषक सहयोग संस्थान के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं,महिला समूह और गांव की महिलाओं को साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉक्टर एचबी सेन ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं के साहस और जुनून को सम्मानित करने का अवसर है। साथ ही महिलाओं के अधिकारों और समानता पर भी चर्चा की गई। डॉक्टर एचबी सेन ने सर्वप्रथम महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं अपनी माताओं और बहनों को इस दिन की बधाई देता हूं। हर क्षेत्र में महिलाओं की शानदार उपलब्धियां हमें गौरवान्वित करती हैं। राजनीति हो, खेल हो या स्वास्थ्य हर क्षेत्र में महिलाएं देश को गौरवान्वित कर रही हैं।नारी का त्याग, प्रेम, धैर्य, शील और संवेदनशीलता ही उसकी पहचान है।शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। पीढ़ियों को संस्कारवान और सशक्त बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। हर बच्चे के लिए उसकी मां ही उसकी पहली गुरु मानी जाती है।हमारी संस्कृति में हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है। उन्होंने आगे महिलाओं को उनकी अग्रणी भूमिका के बारे में बताते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया। संस्था के निदेशक के द्वारा जेआरसी कैलेंडर और डॉक्यूमेंट देते हुए डायरी और मैरिज रजिस्टर भी दिया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात बाल विवाह प्रथा को खत्म करने एवं उसे रोकने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शपथ लिया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ एचबी सेन, समन्वयक ललित सिन्हा, अमित प्रजापति, आशु चंद्रवंशी,जगदीश शर्मा, अमित चकवर्ती ,गोविंद नाविक ,निखिल सेन, सरपंच विवेकानंद चंद्रवंशी, उप सरपंच कल्याणी चंद्रवंशी, पंच उषा देवी चन्द्रवंशी,जमोत्री चंद्रवंशी,सुभिया चंद्रवंशी,सतरूपा चन्द्रवंशी, कमोदनी चन्द्रवंशी,भागवत चन्द्रवंशी,ज्ञानेन्द्र चन्द्रवंशी, शिवप्रसाद चंद्रवंशी,संजय पटेल,नकुल पटेल,सुशील पटेल, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिहान महिला समूह की अध्यक्ष एवं महिला समूह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज