जिला गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो अलग-अलग आबकारी प्रकरणों में कुल 45 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक /चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद/देवभोग -थाना देवभोग पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रथम प्रकरण में दिनांक 14 जून 2026 को ग्राम खुंटगांव चेकपोस्ट नाका के पास पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से उड़ीसा निर्मित अंग्रेजी एवं महुआ शराब बरामद हुई।
जांच में आरोपी का नाम — कोदंडो दास पिता – शंकर दास उम्र – 36 वर्ष निवासी – ग्राम माड़ागांव माहुलपारा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.) निवासी होना गया। आरोपी के कब्जे से — उड़ीसा निर्मित 22 नग बीयर (प्रत्येक 500 एम.एल.), उड़ीसा निर्मित लाल घोड़ा छाप 50 नग महुआ शराब पाउच (प्रत्येक 200 एम.एल.), कुल 21 बल्क लीटर शराब कीमत ₹6,460/- जप्त की गई। दूसरे प्रकरण में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम सेंदमुड़ा पुल के नीचे उड़ीसा मार्ग पर अवैध रूप से महुआ शराब विक्रय हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर कार्यवाही की गई तथा एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम — टेसराम यादव पिता – लखन यादव उम्र – 45 वर्ष निवासी – ग्राम डूमरबहाल, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से — उड़ीसा निर्मित घोड़ा छाप महुआ शराब पाउच 120 नग (प्रत्येक 200 एम. एल.), कुल 24 बल्क लीटर शराब कीमत ₹6,000/- बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध थाना देवभोग में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

जप्त सामग्री
कुल 45 बल्क लीटर अवैध शराब
22 नग उड़ीसा निर्मित बीयर
170 नग महुआ शराब पाउच
कुल जप्ती मूल्य ₹12,460/-

गिरफ्तार आरोपीगण कोदंडो दास पिता शंकर दास, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम माड़ागांव माहुलपारा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.) टेसराम यादव पिता लखन यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम डूमरबहाल, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज