जिला चिकित्सालय के टॉयलेट में सिक्यूरिटी गार्ड की मिली लाश

राजधानी से जनता तक । रायगढ़ । जिला चिकित्सालय के टॉयलेट में सिक्यूरिटी गार्ड की लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। शराब पीने वाला सुरक्षा गार्ड मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती था। कोतवाली पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात जिला चिकित्सालय में इस समय सनसनी फैल गई, जब मेल सर्जिकल वार्ड के टॉयलेट में एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई।

मृतदेह को देखने भीड़ लगी तो उसकी पहचान बिहार निवासी हरिशंकर सिंह आत्मज रामगोविंद सिंह (63 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जाता है कि हरिशंकर गेरवानी में अकेला रहते हुए किसी कंपनी में सिक्यूरिटी गार्ड था। बीते 3 रोज से पेट मे दर्द होने पर वह अस्पताल में भर्ती था। मेल सर्जिकल वार्ड के टॉयलेट में वृद्ध मरीज की मृत्यु किन कारणों से हुई इसका सच जानने के लिए शव को मच्र्यूरी रूम में रखवाया गया है, क्योंकि उसके परिजन बिहार से नहीं आए हैं। फिलहाल, मर्ग कायम करते हुए पुलिस अगर की छानबीन में जुटी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com