जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के प्रयासों से मिली सड़कों को मंजूरी..

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर से राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 4 प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष की सक्रियता से मिली सौगात-

इन सड़कों की स्वीकृति में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए विभागीय मंत्री और विभागीय सचिव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर इन कार्यों को स्वीकृत कराया था। आज भूमिपूजन के साथ ही इन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों का होगा निर्माण
संजय भूषण पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। आगामी दिनों में ग्रामीणों को उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों की सौगात मिलेगी, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज