जिला समन्वयक किशन कुमार को भावभीनी विदाई

मुंगेली स्थानांतरण पर जनसंपर्क विभाग ने दी शुभकामनाएं

जिला प्रमुख नवीन दांदडें सुकमा। जनसंपर्क विभाग सुकमा के जिला समन्वयक श्री किशन कुमार के मुंगेली स्थानांतरण पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में सभी ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि श्री किशन कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान जनसंपर्क विभाग को नई दिशा और ऊर्जा दी। उनकी कार्यशैली न केवल प्रभावी रही, बल्कि उन्होंने टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विभागीय कार्यों को नई गति प्रदान की।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिले में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मजबूत बनाया। सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों का बेहतर उपयोग कर उन्होंने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक समय पर पहुंचाई।

जनसंपर्क अधिकारी श्री सुखसागर वारे ने अपने संबोधन में कहा कि श्री किशन कुमार की कार्यप्रणाली सदैव सकारात्मक, समन्वयकारी और परिणामोन्मुखी रही है। उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित सभी स्टाफ एवं पत्रकारों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि वे मुंगेली जिले में भी अपनी कार्यकुशलता से नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज