जिले की टॉपर शिवांगी सिंह परिहार का सम्मान, पंचायत ने घर पहुंचकर दी बधाई

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – जिले की प्रतिभाशाली छात्रा शिवांगी सिंह परिहार ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर ग्राम पंचायत छिन्दगढ़ द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने शिवांगी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता गांव सहित पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

सम्मान कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती राजेश पुजारी, उपसरपंच डॉ. जितेंद्र सिंह बघेल एवं जिला प्रमुख नवीन दांदड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने शिवांगी की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि आज गांव की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं और नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। शिवांगी की सफलता इसी बदलाव की मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने का संदेश देती है।

इस दौरान शिवांगी के परिजनों ने भी पंचायत का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के सम्मान से बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है।

यह सम्मान केवल एक छात्रा की सफलता का जश्न नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की एक प्रेरणादायक पहल है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज