जेके कोचिंग इंस्टिट्यूट में 2 होनहारों का नवोदय चयन

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

देवभोग -देवभोग नगर में संचालित जे के कोचिंग इंस्टिट्यूट में जवाहर नवोदय विद्यालय ,प्रयास विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं सैनिक विद्यालय के प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाएं संचालित होती है।

इस कोचिंग इंस्टिट्यूट के बारे में बात की जाए तो यह संस्थान पिछला शैक्षणिक सत्र 2024- 25 से संचालित है। पिछले शैक्षणिक सत्र में इस कोचिंग सेंटर से प्रयास विद्यालय हेतु तीन छात्रों का चयन हुआ था। पिछले वर्ष की सफलता के चलते इसी वर्ष भी कक्षाएं संचालित है।

इसी वर्ष शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में पहली बार मात्र 6 विद्यार्थियों को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कोचिंग सेंटर के द्वारा कराया गया, जहां से दो विद्यार्थियों का नवोदय चयन हुआ है चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है-

जयवर्धन सोनवानी पिता हुलास सोनवानी जी दबनई निवासी एवं देवभोग के कोर्ट में कार्यरत कर्मचारी के सुपुत्र हैं ।जयवर्धन शुरू से ही मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र रहा है जयवर्धन ने 90% अंक प्राप्त कर गरियाबंद जिले में 15 वें रैंक प्राप्त किया। वह भारत माता अंग्रेजी माध्यम स्कूल डोहल का छात्र है ।

इसी तरह से सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग की छात्रा भूमि यादव पिता हेमंत यादव जे. के .कोचिंग सेंटर के संचालक एवं सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य की सुपुत्री है ।

जे .के .कोचिंग इंस्टिट्यूट में हिंदी भाषा अंग्रेजी भाषा एवं एस एस टी के शिक्षक के रूप में हेमंत यादव ,गणित एवं विज्ञान के शिक्षक के रूप में त्रिनाथ कुमार बेमाल एवं मानसिक योग्यता एवं सामान्य ज्ञान के शिक्षक के रूप में पंकज कुमार बेमाल

सर अध्यापन कराते हैं। इस तरह से योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के फैकल्टी टीम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाता है।

नवोदय विद्यालय हेतु चयनित होनहार विद्यार्थियों के सफलता पर कोचिंग संस्थान के समस्त शिक्षकों एवं पालकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज