झाखरपारा मण्डल के भाजपाइयों ने नुआ खाई त्यौहार मिलन पर सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी को अपने क्षेत्र की विकास संबंधी अनेकों मांग रखी 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

देवभोग – शनिवार 30 अगस्त को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जनहितैषी सांसद रूप कुमारी चौधरी का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद गरियाबंद जिला मुख्यालय में पहली आगमन पर तिरंगा चौंक गरियाबंद में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर के नेतृत्व में भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर झाखरपारा मण्डल के सभी भाजपाई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सांसद रूप कुमारी चौधरी को अपने क्षेत्र के जनताओं का विकास कार्यों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया हैं। जिसमें ग्राम पंचायत झाखरपारा के आश्रित ग्राम केन्दूवन में भोला राम यादव के मकान से झाखरपारा जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग जोकि यह 300 मीटर लम्बाई तक सीसी सड़क निर्माण । उसके बाद सुपेबेडा़ से केन्दूवन व ग्राम पंचायत कोदो भाठा के सप्ताहिक बुधवार बाजार उड़िसा सीमा तक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कराई जाने विशेष मांग रखी गई हैं।इन मांगों पर विचार विमर्श कर जल्द पूर्ण करने हेतु सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने पूर्ण आश्वाशन देते हुए बतायीं कि जबतक केन्द्र सरकार मोदी है तो सब मुमकिन है। इस दौरान जिला व मण्डल के पदाधिकारियों, कार्यकताओं ने इस क्षेत्र के धार्मिक पर्व नवा खाई त्यौहार सम्मेलन मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें देवभोग मण्डल, झाखरपारा, गोहरा पद, मैनपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का नुआ खाई त्यौहार मिलन हुआ, तथा महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की इस अवसर पर पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर हार्दिक बधाईयां दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के संबंध में चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने यह बताई कि आज पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। और उसी तर्ज पर सत्ता में आने के बाद भाजपा के प्रत्येक कार्यकताओं की जिम्मेदारी बढ़ी है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी जनकल्याण कारी योजनाओं को ग्रामीण जनताओं तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।

केन्द्र व राज्य सरकार हमेशा किसानों के हित में काम कर रही है, इसके लिए विभिन्न योजनाओं लागू कर लाभ पहुंचाईं जाने यथाप्रयास निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार विष्णु देव साय की विभिन्न योजनाओं का लाभ गांवों के अंतिम छोर तक आम आदमी तक मिल रहा है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल सिर्फ सत्ता का नहीं बल्कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों पीएम आवास योजना से लाभ दिया जा रहा है। गांवों में जल जीवन मिशन से ग्रामीण जनों को घर में रहकर जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। मोदी सरकार ने देश की करोड़ों जनताओं के हित में अनेकानेक योजनाएं संचालित कर उन्हें इर्द-गिर्द किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सीताराम यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील निधी, खिरसिंधु बीसी, विनोद कुमार यादव, जुबराज यादव, शीतला पाण्डेय,योगनीता मांझी, सुरेन्द्र कुमार सोमवंशी, सहित अन्य सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज