डूमरबहाल में दिव्यांगों को मिली राहत, दो दिन में पूरी हुई “गांव चलों – बस्ती चलों “में उठी मांग

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद/देवभोग – विगत दिनों 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में गांव चलों बस्ती चलों अभियान के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राही , मालती बाई क्षेत्रपाल पति- धनेश्वर क्षेत्रपाल, कालेश्वर यादव पिता- शनिवारू यादव,कियामती बाई नागेश पति- कवलसिहं नागेश,संजू सोनवानी ने आवास के साथ सहायक उपकरण की मांग रखी थी।
इस मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार 13 अप्रैल को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चवन लाल बघेल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर ग्रामीण जिला सहप्रभारी के करकमलों से ग्राम पंचायत डूमरबहाल के बारीकपारा में छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा असहाय लोगों को ट्रायसायकल, व्हील चेयर, और बैसाखी का वितरण किया गया।

दिव्यांग हितग्राही समेत 02 परिवार आवास से वंचित
उक्त पंचायत डूमरबहाल में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
‘मोर आवास मोर अधिकार’ योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राही संजू सोनवानी पिता सावेश सोनवानी,और विधवा भोजमनी बाई यादव पति- लखन लाल यादव ने अपने जर्जर कच्चे मकान के सामने कार्यकर्ताओं को आवेदन के बावजूद आवास न मिलने की समस्या बताई।
संजू सोनवानी पैर में चोट के कारण बैसाखी के सहारे है और कच्चे मकान में रहकर और भी परेशानी झेल रहे हैं। पानी गिरने के स्थिति में पड़ोसी के घर में रूकना पड़ता है।
इस अवसर पर चवन लाल बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना बनाकर गरीबों के सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया है, ताकि गरीबों को पक्का मकान मिल सके।
चवन लाल बघेल ने आश्वासन दिया कि दोनों हितग्राहियों की समस्या का बहुत जल्द समाधान होगा और हर गरीब को घर मिलेगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से दुकलेश्वर ध्रुवा सरपंच ग्राम पंचायत डूमरबहाल एवं जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी डॉ मनीष सिन्हा, झाखरपारा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा,
बूथ अध्यक्ष नरेश पात्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज