डूमरबाहाल सरपंच पद प्रत्याशी दुकलेश्वर ध्रुवा अपनी भारी समर्थकों के साथ गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क लोगों का मिल रहा अपार जनसमर्थन 

 जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल (गरियाबंद)

राजधानी से जनता तक 

देवभोग – देवभोग क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में सरपंच पद के लोकप्रिय,जनहितैषी ,सुख दुःख में साथ देने, शिक्षित, विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध ,प्रत्याशी दुकलेश्वर ध्रुवा सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहें हैं। ग्रामवासियों, खासकर युवाओं में उनकी जबरदस्त पकड़ नजर आ रही हैं। दुकलेश्वर ध्रुवा लंबे समय से गांव कि सामाजिक, राजनीतिक व ग्राम देवी देवताओं की सेवा जैसे अनेक जन उत्साह वर्धक गतिविधियों में सक्रिय हैं। जिसमें उन्हें जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। इस चुनाव में उन्हें चुनाव चिह्न चश्मा छाप मिला है। और वे पूरे जोश के साथ प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। आज मंगलवार को डूमरबाहाल में चुनाव प्रचार प्रसार हर गली-मोहल्ले, बस्तियों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान जोरों पर चली, जिसमें जनता-जनार्दन की खूब खुशियां झलक दिखाई दिया। ऐसा प्रतीत हुआ कि एक घड़ी में गांव घरानों में कोई उत्सव की तरह माहौल बना हुआ था। डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान गांव के सभी माताओं बहनों बुजुर्गो व युवाओं ने सिंदूर गुलाल व विजय पुष्प माला पहनाकर जोरदार ऐतिहासिक स्वागत किया गया। लेकिन जिस तरह का माहौल दिखाई दे रहा हैं,पूरे ग्रामीण जनता चश्मा छाप की ओर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

घर-घर जनसंपर्क जनता में दुकलेश्वर ध्रुवा के प्रति उत्साह 

 दुकलेश्वर ध्रुवा अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनताओं से जनसंपर्क कर भारी मतों से विजई बनाने आम नागरिकों से कि जा रही है अपील । इस दौरान गांवों के आम नागरिक जनों ने उत्साहपूर्वक सरपंच प्रत्याशी दुकलेश्वर ध्रुवा की सहृदय से स्वागत सत्कार किया ओर शांत भाव से जनता ने घर- घर जा कर ने प्रचार प्रसार करने हजारों लोग झूम उठे।

 

सरपंच बनने के बाद गांव में होगी चहुंमुखी विकास

 

युवा सरपंच प्रत्याशी दावेदार दुकलेश्वर ध्रुवा ने चुनाव प्रचार प्रसार करने के दौरान गांव के सभी आम नागरिकों को आश्वासन देते हुए यह बताया जा रहा है कि, गांव में हर तरह की समस्यायों को पहल करने में मेरी सबसे महत्वपूर्ण अहम भूमिका निभाऊंगा । गांव में छोटे से छोटे आम समस्या को हल करने में आपकी मदद से आखिरी फैसला लिया जाएगा। जैसे कि गांव में पेंशन, आवास,जल, और अन्य कई ऐसे विभिन्न योजनाएं हैं , जोकि आम नागरिकों तक पहुंच पाने में असफल रहा है। तो ऐसे हर योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों तक पहुंचाने में मेरी यथासंभव प्रयास रहेंगी। मैं आपको भरोसा देते हुए बताना चाहता हूं कि गांव में चहुंमुखी विकास कार्य होंगे। इस आशा और विश्वास से मुझे राजनेता नहीं गांव का माटी पुत्र व सबका लाडला बेटा समझकर ही वोट देकर भारी मतों से विजई बनाए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज