ड्राइवर की सूझ बूझ से बची 60 यात्रियों की जान बस जल कर हुई खाक

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा: कवर्धा में रविवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया. मुंगेली से लखनऊ जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आगरपानी की घाट में जैसे ही बस पहुंची आग लगने का अंदेशा बस ड्राइवर और कंडक्टर को हुआ. उसने तुरंत गाड़ी रोकी और एक एक कर सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा. आग के बीच समय रहते ही सभी यात्रियों को उतार लिया गया. जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई.बस में 60 यात्री थे सवार: बस में 60 यात्री सवार थे. इनमें महिला और बच्चे भी थे. गनीमत रही कि सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया गया था. उसके बाद बस जलकर राख हो गई. बस में सवार कुछ यात्रियों को सामान का नुकसान हुआ है. कुछ यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया. रविवार को बस मुंगेली से 60 यात्रियों को लेकर निकली थी. इस दौरान जैसे ही बस कवर्धा के घाट के पास पहुंची उसमें इंजन से धुआं निकलने का शक ड्राइवर को हो गया. इसके बाद उसने बस को किनारे रोक लिया और सभी यात्रियों की जान कंडक्टर के साथ मिलकर बचाने की कोशिश की.

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज