तमनार प्रीमियर लीग का हुआ भव्य शुभारंभ

राजधानी से जनता तक । तमनार / कौशल साहू । शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी शिक्षक वर्ग के खिलाड़ियों के मेल -मिलाप एवं मनोरंजन की दृष्टि से विकासखंड तमनार में तमनार प्रीमियर लीग 2024 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल मैदान तमनार में 10 फरवरी को भव्य शुभारम्भ किया गया। भारतमाता ,बेट बाल, स्टाम्प की पूजा अर्चना कर अतिथियों का स्वागत किया गया। शुभारम्भ मैच डैंजर्स धौराभांठा विरुद्ध गोढ़ी रॉयल खेला गया जिसमें डैंजर्स ने बल्लेबाजी करते 148 रन बनाये गोढ़ी 90 रन ही बना पाई।दूसरा मुकाबला तमनार टाइगर विरुद्ध समर्थ समकेरा में तमनार टाइगर ने 3 विकेट से जीत हासिल किया।तीसरा मुकाबला सरायपाली सुपर किंग्स विरुद्ध डैंजर्स धौराभांठा में धौराभांठा ने जीत हासिल किया । चौथा मुकाबला समर्थ समकेरा विरुद्ध मोरगा मिलूंपारा खेला गया।
प्रतियोगिता में विकासखंड तमनार के 24 संकुल को 6 टीम में सरायपाली सुपर किंग्स, तमनार टाइगर्स, गोढि रॉयल,डेंजर धौराभाठा, मोरगा फाइटर मिलूपारा एवं समर्थ समकेरा की टीम में विस्फोटक बल्लेबाज ,गेंदबाज एवं ऑलराउंडर मौजूद है l शुभारंभ कार्यक्रम में अश्वनी पटनायक,मुकुन्द मुरारी पटनायक,संतोष पांडेय,एबीईओ यूके सिदार,बीआरसी जेपी साहू ,विकास रंजन सिन्हा सहित संकुल प्राचार्य समन्वयक एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज