तमनार व्यापारियों एवं ग्रामवासियों द्वारा अयोध्या जाने वाले रामभक्तों का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया

सायकल मे रायगढ़ से अयोध्या के लिए निकले दो युवा का आगमन आज तमनार मे हुआ

राजधानी से जनता तक । तमनार । कौशल साहू । जैसे जैसे श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त पास आते जा रहा हैं, अयोध्या जाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ते जा रही हैं। प्रत्येक भारतवासी इस ऐतिहासिक दिवस पर अयोध्या में उपस्थित होकर वर्षों के संघर्ष के बाद आने वाले इस अविस्मरणीय क्षण का साक्षी बनना चाह रहा हैं।

कोई किसी संकल्प को लेकर तो कोई राम भक्ति से निज जीवन और सर्व कल्याण की भावना से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुँचने को आतुर हैं। इसमें हर आयु वर्ग के श्रद्धालु सम्मिलित हैं। इसी संदर्भ में रायगढ़ क्षेत्र से अयोध्या धाम जाने हेतु दो युवा का तमनार आगमन हुआ।

दो युवा रायगढ़ से साईकल द्वारा अयोध्या धाम जाने के लिए संकल्प लेकर निकले हैं। उनकी यात्रा के पड़ाव के रूप में ग्राम वासी एवं व्यापारियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ चौक पर उनका फुल माला से स्वागत अभिनंदन किया गया। और यह घरघोड़ा की ओर निकल गये उनके यात्रा की सभी ग्राम वासियों ने मंगलकामना किये ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com