थाना तमनार में अर्धसैनिक बालों का स्वागत किया गया,  शांतिपूर्ण  एवं निष्पक्ष  चुनाव हेतु थाना प्रभारी ने अर्धसैनिक बालों के साथ, निकाला फ्लैग मार्च

राजधानी से जनता तक । कौशल साहू । तमनार । रायगढ़ जिले में विधानसभा चुनाव कराने आयी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियों का थाना तमनार में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर  द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।  थाना तमनार में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु एवं असामाजिक तत्वों को हिदायत के तौर पर  capf के साथ फ्लैग मार्च किया गया , जिसमे sdop दीपक मिश्रा, SSB निरीक्षक सोनू प्रसाद, निरीक्षक आशीर्वाद, निरीक्षक शरद चंद्रा व थाना तमनार के बल शामिल रहा ।

थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर  ने जिले के कानून व्यवस्था से अवगत कराते हुए बताए कि तमनार थाना अंतर्गत चुनावी इतिहास में अब तक हुए किसी भी इलेक्शन में कोई बड़ी झगड़ा वारदात और लाइन ऑर्डर नहीं देखा गया है । रायगढ़ जिले के मतदाता प्रशासन और सुरक्षाबलों का चुनाव में सहयोग किया जाता है ।

रायगढ़ जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी है । उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दिया गया कि धरमजयगढ़ और लैलूंगा विधानसभा के कुछ क्षेत्रों में हाथियों का विचरण रहता है । हाथियों के विचारण की सूचना पर वनविभाग, हाथी रक्षा दल और जिला पुलिस के जवान ग्रामीणों को सूचना देकर हाथियों को गांव से दूर किया जाता है ।

उन्होंने बताया कि हाथियों को जब तक ना छेड़े वह नुकसान नहीं पहुंचता इसलिए ग्रामीण और सुरक्षाकर्मी हाथियों को ना छेड़े हाथी रक्षा दल उन्हें नियंत्रित कर उनसे दूर करेगा । उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों को बताए कि रायगढ़ के रहवासियों  का व्यवहार  शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक है, फोर्स यहां शांतिपूर्ण चुनाव कराकर यहां से अच्छी यादें लेकर जायेंगे, ऐसी अपेक्षा है । उन्होंने फोर्स के अधिकारियों को उनके जवानों के ठहरने और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अधिकारियों से सीधे संपर्क करने कहा गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज