दुपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरजिला गैंग के चार नाबालिग सहित नौ सदस्य गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । जिले की थाना गिधौरी पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर जिला गैंग के नौ सदस्यों को गिर$फतार किया है जिनमें चार नाबालिग बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से  चोरी के 12 मोटरसाइकिल एवं 01 नग बैटरी ा बरामद किया है। उक्त गिरोह के दो सदस्य ग्राम हसुवा में चोरी का बैटरी बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश करते हुए पकड़े गये जिसके बाद उनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि थाना गिधौरी पुलिस द्वारा और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है इसके साथ ही क्षेत्र अंतर्गत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार चेकिंग अभियान भी जारी है। इसी क्रम में दिनांक 21.01.2025 को ग्राम हसुवा में मोटरसाइकिल से चोरी का बैटरी बेचने की फिराक में घूमते हुए 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा रात्रि में खड़ी गाडिय़ों से बैटरी चोरी करना एवं सूने स्थान में खड़े हुए मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ पर क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक बड़े अंतर जिला वाहन चोर गिरोह के संबंध में पता चला। गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड दर्ज है। सांथ ही प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना गिधौरी पुलिस द्वारा धारा 317(2),303(2),3(5) बीएनएस एवं 35(1)(5) बीएनएसएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर इस चोर गिरोह के 04 अपचारी बालकों सहित कुल 09 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों द्वारा जिला जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, रायपुर एवं कोरबा में भी सिलसिलेवार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल को खपाने के लिए उसे कम कीमत पर बेचते थे और पैसा खत्म होने के बाद पुन: दूसरे मोटरसाइकिल की चोरी किया करते थे। कि प्रकरण में आरोपियों से चोरी का 12 मोटरसाइकिल एवं 01 नग बैटरी बरामद करने में सफलता मिली है। प्रकरण में सभी आरोपियों को आज दिनांक 22.01.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
मामले में पुलिस ने आकाश कुर्रे उम्र 18 साल 17 दिन निवासी ग्राम कोटिया थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा, खेलप्रकाश बघेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सोनादह थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा, राकेश राठौर उम्र 35 साल निवासी ग्राम मुनूद थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा, राजेश राठौर उम्र 41 साल निवासी ग्राम मुनूद थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा, किशन कश्यप उम्र 22 साल निवासी नैला थाना नैला जिला जांजगीर चांपा, तथा चार नाबालिग बालकों को गिरफ्तार किया है

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज