देवभोग नगर पंचायत के नव मनोनीत नगर निकाय पदाधिकारियों की हुई सम्मेलन समारोह कार्यक्रम आयोजित

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल,गरियाबंद राजधानी से जनता तक

देवभोग – आज 18 दिसम्बर दिन बुधवार को गांधी चौक पर नव मनोनीत नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को स्वागत अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें पूर्व संसदीय सचिव व विधायक गोवर्धन मांझी के गरिमामयी उपस्थिति में संचालन समिति के पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार अभिनन्दन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित बिन्द्रानवागढ़ पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी की अध्यक्षता में समस्त पार्टी के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु देव साय सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास व 70 लाख से भी अधिक विवाहित महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए उनके खाते में अंतरिम कर उन्हें महतारी वंदन योजना से लाभ दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु देव साय मोदी सरकार की गारंटी व संकल्प को पूरा करने में बहुखूबी से निभाया जा रहा है। ओर उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार कांग्रेस ने बैलाट नाला में पुलिया निर्माण कराई जाने नारियल अगरबत्ती सिंदूर से उद्घाटन किया गया था लेकिन अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सुलझ नहीं पाई है। बीजेपी सरकार जैसे वादे करती है वैसे ही कार्य करती है, आज तक कभी भी जनताओं को झल नहीं किया है। कांग्रेस बड़ी बड़ी बाते करने में माहिर हैं, किंतु मैदानी इलाकों में देखा जाए तो खोखले साबित हुआ है। कार्यक्रम को आगे गति प्रदान देते हुए पूर्व संसदीय सचिव व विधायक गोवर्धन मांझी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने किया था। और उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश से विभाजन कर एक नई राज्य छत्तीसगढ़ स्थापित किया गया,तब से छतीसगढ़ राज्य विकास की ओर बढ़ रही है। बीच में पूर्ववर्ती सरकार कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ जनताओं की विकास कार्यों को सिथिल कर दिया गया था। जैसे ही छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा सरकार बनी तो तत्काल विकास कार्य सायं सायं चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गरियाबंद को जिला बनाने भारतीय जनता पार्टी की संकल्पना थी, उसे छतीसगढ़ राज्य प्रथम मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सरकार ने गरियाबंद को जिला का दर्जा दिया गया। उसी अनुरूप ही देवभोग विकास खण्ड को नगर पंचायत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने लंबी इंतजार करनी पड़ी, किंतु आज जैसे ही छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा विष्णु देव साय सरकार बनी तो तत्काल एक साल के भीतर ही देवभोग को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। और उसी का परिपालन में देवभोग नगर पंचायत का संचालन समितियों का नव मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों का आज सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया था।देवभोग नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि देवभोग नगर पंचायत में आम नागरिकों को विकास का द्वार हमेशा ही खुली रहेगी,किसी भी तरह की स्थिति में झेलने को नहीं दिया जाएगा,क्षेत्र में विकास कार्य सायं सायं होगी। छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा सरकार बनी है तब से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों की समस्याएं दूर हुई है। चूंकि केंद्र मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों को खाद्य निःशुल्क, पीएम किसान योजना से ग्रामीण किसानों को 2000 रूपए कृषि उन्नति के लिए दिया जा रहा है।
गरीबों को छत वाली मकान पीएम आवास योजना में लाभान्वित किया जा रहा है। केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ किसानों से धान खरीदी में प्रति एकड़ भूमि से 21 क्विंटल धान खरीदी कि जा रही है, और उनके मानक की सम्मान राशि 3100/ खाते में दूसरे दिन में जमा कर दिया जा रहा है। पहले के अभाव में अभी सरकार ने किसानों को घर में ही धान बेचने के लिए तुहर हाथ में टोकन एप्पल लॉन्च से सायं सायं किसान धान बेच रहे हैं। धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में जाकर टोकन के लिए लंबी समय तक इंतजार करना नहीं पड़ रहा है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में धान बेचने के लिए बार दाना उपलब्ध कराई जा रही है। किसान किसी भी तरह की समस्याओं से जूझना पड़ नहीं रहा हैं सभी उनके कार्य सांय सांय हो रहा है।आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव व विधायक गोवर्धन मांझी, बिन्द्रानवागढ़ पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कुंज बिहारी बेहेरा, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष देशबन्धु नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष नेहा सिंघल,देवभोग भाजपा मण्डल अध्यक्ष लुद्रास साहू, खिरलाल नागेश, सुधीर पटेल, होरी लाल साहू,जिला युवामोर्चा अध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप, अरविन्द कुमार सोम,व नवमोनित नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल बेहेरा,मुनू राम पांडे उपाध्यक्ष, सुशील कुमार यादव सदस्य, कुंज बिहारी यादव सदस्य, अमरचंद पांडे सदस्य,शिव लाल निषाद सदस्य,हीरा यादव सदस्य, क्षेत्रिय भाजपा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी है चमार सिंह पात्र जिला मंत्री, भाजपा, पदुलोचन मरकाम, पदुलोचन जगत, प्रमोद कुमार यादव, शकंर नागेश, दुष्यन्त कुमार पात्र, लिलेश्वर डोंगरे, रंजीत पात्र, चरण बीसी,खिरसागर बीसी, जितेन्द्र मांझी, अन्य सभी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज