देवभोग नगर पंचायत चुनाव में वार्ड़ नम्बर 07 के 3 पार्षद प्रत्याशियों ने विकलांग को व्हील चेयर की सहायता से मतदान केंद्र तक पहुंचने में की मदद

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल (गरियाबंद)

राजधानी से जनता तक

देवभोग   मंगलवार को प्रातः काल …. बजे से शाम बजे तक वोटिंग मशीन के माध्यम से हुई, इस दौरान देवभोग नगर पंचायत चुनाव में मतदाता वोट डालने भारी उत्साह देखा गया। किंतु गांव में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि मतदान केन्द्रों में जाकर वे वोट डालने में असमर्थता हैं। इस तरह के दिव्यांग, विकलांग व अति वृद्ध मतदाताओं को बूथ पर पहुंचकर मतदान करने अपने घरों से रिश्ता नाता लोगों का सहारा लेकर वोटिंग किया गया। चूंकि निर्वाचन आयोग ने इस वर्ग के लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था और सुविधा भी रखीं गई थी। नगर पंचायत देवभोग अंतर्गत वार्ड़ नम्बर 07 में एक विकलांग व्यक्ति को वोट डालने के लिए उन्हीं वार्ड में चुनाव में खड़े तीन प्रत्याशियों ने एक विकलांग व्यक्ति को पोलिंग बूथ तक ले जाकर वोटिंग करने व्हील चेयर के माध्यम से उन्हें केंद्र तक ले कर दिव्यांग मतदाता की मदद किया। चूंकि इस साल पहली बार देवभोग में नगर निकाय चुनाव हो रहा है, जिससे कि बड़ी उम्मीद से नगरवासी अपने अपने वार्ड पार्षदों को मतदान करने में वंचित न रह जाए, और शत् प्रतिशत वोट डालें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज