देवभोग वन विभाग ने पर्यावरण दिवस पर छायादार व फलदार पौधा रोपण किया

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवभोग वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए देवभोग वन परिसर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया।वन विभाग सभापति शंकर नागेश के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एक पेड़ मां के नाम के तहत छायादार, फलदार पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वन परिसर में एक वृक्ष सबने मिलकर जगाईं और साथ में पानी भी डाला गया। इस दौरान वन विभाग अधिकारी व कर्मचारीयों वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित की ।

इस अवसर पर वन समिति सभापति शंकर नागेश ने कहा कि ज़िम्मेदार केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि पौधे लगाने के साथ- साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करें, ताकि ये पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को संतुलित रखने में अपनी भूमिका निभा सकें।

विश्व पर्यावरण दिवस पर देवभोग वन विभाग द्वारा आयोजित यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी एक सकारात्मक अभिप्रेरणा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज