नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ता उत्साहित

सबने केंद्रीय नेतृत्व का माना आभार

राजधानी से जनता तक न्यूज/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

 

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलेभर में पार्टी कार्यकताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी में नया गुरुतर दायित्व ग्रहण करने पर नबीन को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएंँ व्यक्त की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने कहा कि नबीन ने प्रदेश सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी रहते हुए संगठन कौशल और रणनीतिक मोर्चे पर पार्टी के प्रदेशभर के कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार कर भाजपा को लगातार विजयी बनाने में अहम् भूमिका निभाई और अब इस भूमिका का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होना सुनिश्चित है। चन्द्राकर ने कहा कि नबीन जमीन से जुड़ी राजनीति के प्रतीक है और इसलिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से उनका जीवंत सम्पर्क है और उनकी यही संगठनात्मक विशिष्टता और प्रतिबद्धता भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप स्थापित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। चन्द्राकर ने कहा कि नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिभूत हैं। नबीन के नेतृत्व में हम सबने पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दायित्वों व गतिविधियों की गम्भीरता को समझा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज