नये मतदाताओं के नाम जोड़ने का 6जनवरी से प्रारंभ ‘ अब मतदाता बनना हुआ आसान ‘

राजधानी से जनता तक । चरण सिंह क्षेत्रपाल । गरियाबंद । अनुविभागीय अधिकारी अर्पिता पाठक ने आज शनिवार 6 जनवरी को देवभोग क्षेत्र के विभिन्न पार्टियों के राजनीतिक दलों को बैठक आहूत किया गया था। इस बैठक में नये मतदाता व पुनरीक्षण का कार्य से संबंधित विषय कंडिका फार्म नम्बर 1से 4 को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया गया है, कि नये मतदाता का नाम जोड़ने के लिए फार्म -6 को भरना होगा। और यदि मतदाता अपने आधार से मतदाता पहचान पत्र जोड़ना चाहते है तो फार्म -6बी , यदि किसी व्यक्ति का मृत हुई है,व अन्य किसी जगह पर स्थानांतरित हुई है तो उसे फार्म -7 को भरवाना होगा।किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में संशोधन। स्थानांतरण। नया एपिक प्राप्त करने के लिए फार्म -8 को भरना होगा।यह सभी कार्य को करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शासन के स्थानीय कर्मचारियों को बीएलओ ड्यूटी करने का जिम्मेदार दिया गया है। उक्त बीएलओ से सम्पर्क कर नीचे दर्शाए गए बिंदुओं को ध्यान में रखकर आप एक भारत देश के जिम्मेदार नागरिक कहला सकते है – पुनरीक्षण के दौरान में किए जाने वाले टिप्पणियां है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज के न होने पर आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि मतदाता सूची में नाम,पत्ता ,की गलत प्रविष्ट होने पर सुधार किया जा सकता है। अथवा किसी व्यक्ति का मृत हुई हो किसी अन्य जगह पर स्थानांतरित हुई है, तो उसे भी विलोपित फार्म भरना होगा। मतदाता अपना आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र के साथ लिंक करवाया चाहते है , तथा नवीनतम मतदाता परिचय पत्र प्राप्त करना चाहते हैं तो बीएलओ के पास आवेदन फार्म जमा करना होगा। इसी तरह यदि दिव्यांग के रूप में स्वयं को चिन्हित करवाया जा सकता है। वोटर लिस्ट में यदि नाम जोड़ने में समस्या हो रही है, तो यदि शासन से सहायता। जानकारी जानना चाहते है तो मतदाता संबंधित सेवाओं के लिए 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर से फोन कर अधिक जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अब विशेष शिविर तिथियां 13 जनवरी शनिवार व 14 जनवरी रविवार को रखी गई है। इस शिविर के माध्यम से भी अपने नाम, गांव,व अन्य प्रविष्टियां को मतदाता सूची में संशोधन किया जा सकता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज