नवनियुक्त कांग्रेस के जिला अध्यक्ष यादव जी ने संभाले पदभार

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज

बलरामपुर :- बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस कमेटी राजीव भवन कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ नए जोश के साथ जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने आगे कहा कि जिले में अब संगठनात्मक मनमुटाव खत्म होगा और सभी का सम्मान रखा जाएगा।

साथ ही उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को दो साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन जिले में न तो निर्माण कार्य हो रहे हैं और न ही सड़क व्यवस्था ठीक है। धान खरीदी में भी किसानों के टोकन नहीं कट रहे, जिससे किसान अत्यंत परेशान हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारियों की सरकार बनकर रह गई है, जबकि कांग्रेस पार्टी किसानों व आम जनता के हक की आवाज उठाती है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित जिले भर के कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज