न्यायालय परिसर अकलतरा में ध्वजारोहण

विशेष संवाददाता- सूरज भारती

अकलतरा:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर न्यायालय परिसर अकलतरा में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा श्रीमती शिवानी सिंह जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया, भारत माता एवं वीर शहीदों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुएअपने उद्बोधन में कहा कि हम वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकते, देश की आजादी एवं सुरक्षा वीर शहीदों के बलिदान का ही परिणाम है , उन्हें शत-शत नमन , सच्ची आजादी तब होगी जब हम देश के लिए कुछ कर सके अगर बॉर्डर पर नहीं तो कम से कम जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल , डीजल खर्च करें, बिजली एवं पानी की बचत करें , समाज के जरूरतमंद लोगों तक कानून की पहुंच सुनिश्चित करें उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्य से अवगत कराएं एवं उन्हें निःशुल्क कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराएं , ज्यादा से ज्यादा लोगों को राजीनामा के माध्यम से सुलह कराने का प्रयास करने कहा । कार्यक्रम में श्री राजेंद्र तिवारी के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया , सुश्री संतोषी कैवर्त का उद्बोधन भी हुआ ।
इस अवसर पर न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी , कर्मचारीगण श्रीमती कालिंद्री माथुर,श्रीमती सविता भारती, कुमारी गुंजन स्वामी , श्री पवन कुमार आर्दा , श्री मनोज कुमार अजगल्ले , श्री अभिलाष वर्मा , श्रीमती आरती कलसे , श्री वीरेंद्र , अधिवक्तागण श्री राजेंद्र तिवारी जी , श्री प्रकाश जैन , श्री शशिधर मिश्रा, सुश्री संतोषी कैवर्त , श्री शांतिलाल यादव, धनेंद्र सोनी , सुखसागर कश्यप, अमिताभ जैन , धनराज सिंह चौहान , लाली सोनी, मुकेश

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है