पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज रायपुर में सुनाएंगे हनुमंत कथा, लगेगा दिव्य दरबार

राजधानी से जनता तक । रायपुर । जयदास मानिकपुरी । विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा, गुढ़ियारी में हनुमंत कथा और दिव्य दरबार शुरू होगा। हनुमंत कथा के लिए बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज रायपुर पधारेगे। बता दें कि 23 से 27 जनवरी तक बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज हनुमंत कथा कहेंगे। प्रतिदिन हनुमंत कथा और साथ ही दो दिवसीय दिव्य दरबार भी लगेगा।

यह आयोजन एक्सआर्मी फाउंडेशन एवं स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा आयोजकों ने बताया कि लगभग लाखों भक्तों के आने की संभावना है। कथा स्थल में तैयारी जोरशोर से की जा रही है। पार्किंग, बिजली, पानी की व्यवस्था करने के साथ आने वाले भक्तों के लिए खानपान की भी व्यवस्था की गई है।

यह आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नही अपितु पूरे देश व विदेशो में दिनाँक 23 से 27 जनवरी 2024 तक संस्कार टीवी चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया व देखा जाएगा। हनुमंत कथा की भव्यता को देखते हुए एवं जनसैलाब की सुविधा के लिए हर प्रकार की यथा संभव व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की जाएगी। व्यवस्था के संबंध को लेकर दिनाँक 17 दिसम्बर 2023, दिन जिसमे व्यवस्था प्रभारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जावेंगी, साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया जाएगा। छत्तीसगढ़ वासियों को श्री राम भक्त हनुमान की जीवंत हनुमंत कथा सुनने का सु-अवसर मिलेगा इसके पूर्व पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा किये गए श्री राम कथा सुनने का अवसर मिला था। इस कलयुग में हनुमंत लाल जी अमर है। समय समय पर हिन्दू सनातन धर्म के द्वारा ऐसे आयोजनो से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कार को आगे बढ़ाने का बल मिलता है, जिससे कि युवा पीढ़ी समाज को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभाते है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज