पत्नी से नाराज पति 500 फिट ऊपर तपती धूप में चढ़ा तीन घण्टे की मशकत के बाद पुलिस की समझाइस के बाद उतरा नीचे

राजधानी से जनता कोरबा। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के पटेल पारा (समेरा) गावों में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी से नाराज होकर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार केवल सिंह (24 वर्ष) किसी परिवारिक शादी कार्यक्रम में गया हुआ था जहाँ पारिवारिक विवाद से परेशान था उसने अपनी बात अपनी पत्नी के पास रखी उसने भी नही सुनी तब तो नाराज होकर गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और जान देने की कोशिश करने लगा। घटना सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बावजूद युवक लंबे समय तक टावर पर ही डटा रहा, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही। करीब तीन घंटे तक लगातार प्रयास और समझाइश के बाद आखिरकार दोपहर लगभग 1 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खंडे ने बताया कि टावर पर चढ़ने की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग 500 फीट ऊपर टावर पर युवक चढ़ा हुआ था किसी तरह उसे चिल्ला चिल्ला कर आवाज़ लगाई गई और उसे आश्वासन दिया गया कि जो भी उसकी मांग है और कार्यवाही चाहता है उसे पर कार्रवाई की जाएगी नीचे उतर जा तब वह धीरे-धीरे कर नीचे उतरा। धूप अधिक थी और सर पर बाल भी नहीं था जिसके चलते उसे तेज धूप और गर्मी लगने लगी लगभग टावर से नीचे उतरने में उसे 3 घंटे लग गए जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी तत्काल पहले उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे पूछताछ की जा रही है आगे की कार्रवाई की जाएगी

बताया जा रहा है की शादी को महज कुछ ही साल हुए हैं और एक बच्चा हुआ था जो किसी कारणवश खत्म हो गया और उनके बच्चे नहीं है पति-पत्नी ही रहते हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज