साप्ताहिक बाजार में पत्रकार से दुर्व्यवहार, आरोपी पर कानूनी शिकंजा
राजधानी से जनता तक/आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानसोज में रविवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान पत्रकार तिलक देवांगन के साथ हुए दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के विरोध में सोमवार को आरंग क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0287/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296, 351 एवं 3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में पत्रकार तिलक देवांगन, टिक्कू लोधी, विनोद गुप्ता, विनय साहू, सोमन साहू, ईश्वर नौरंगे, अजीत ढीढी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे पत्रकारों में सुरक्षा और न्याय का विश्वास मजबूत होगा।
Author: ISHWAR NAURANGE
🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।




