पर्यटन स्थल ऋषि झरन को मिलेगा एक नया आयाम

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – देवभोग विकास खण्ड मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूरी पर स्थित प्रकृति पर्यटन स्थल ऋषि झरन को मानचित्र पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा, इस दृष्टिकोण से पर्यटन विभाग को चाहिए कि अंचल के पर्यटन स्थलों में सुविधांए उपलब्ध करायें। गरियाबंद जिले में अनेकानेक पर्यटन स्थल है,जो कि गरियाबंद जिला बनने के बाद और ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करेंगे, क्यों कि यहां उस समय जिलास्तर के उच्चाधिकारी बैठेंगे और विभिन्न कार्यों के सिलसिले में लोगों को आना-जाना बढ़ेगा, इस क्षेत्र में पर्यटन स्थलों का बाहर में प्रचार-प्रसार होगा। इससे देश के पर्यटन मानचित्र पर यहां का नाम आयेगा, अन्य प्रांतों से लोगों के आने पर क्षेत्र का विकास ही विकास होगा, तथा यहां के व्यवसाय पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।
इन सब बातों को देखते हुए अब पर्यटन विभाग को चाहिए कि यहां के पर्यटन स्थलों में आवागमन, विश्रामगृह, होटल एवं अन्य सुविधाएं दे, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को परेशानी न हो, क्योंकि अंचल में जितने भी पर्यटन स्थल है, वहां आवागमन सुविधाओं का बिल्कुल ही अभाव है। यहां तक पहुंचने के लिए स्वयं के वाहन या किराय पर वाहन लेकर जाना पड़ता है। बाहर से आने वाले पर्यटकों को इससे ज्यादा परेशान होते है, तथा उनका मजा किरकिरा हो जाता है, ऐसे में इन पर्यटन स्थल पर पहुंचने के लिए पर्यटन विभाग को वाहन की व्यवस्था करनी चाहिए । इसी तरह इन पर्यटन स्थलों में रात्रि विश्राम के लिए विश्राम गृह, होटल आदि बनाने की आवश्यकता है। ताकि पर्यटकों को रूकने में तकलीफ़ न हो और निश्चित होकर वे पर्यटन स्थल पर विश्राम कर सकें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज