प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन देव साय का मस्तूरी आगमन पर दुर्गा चौक में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मस्तूरी- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन देव साय जी का आज मस्तूरी आगमन पर मस्तूरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने साय जी का पुष्पा हर एवं मिष्ठान से भव्य स्वागत किए। इस दौरान संगठन महामंत्री पवन देव साय जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग पार्टी को मजबूत एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए बिना भेदभाव रहित कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करें मै आप लोगों के साथ हू एवं रहूंगा।

भाजपा कार्यकर्ता के स्वागत के तत्पश्चात पवन देव साय जी मस्तूरी के दुर्गा चौक में चल रही शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए शामिल होने पर कथा वाचक श्री श्रीधर शर्मा ने साय जी को शिव मंच से अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान जिला ग्रामीण महामंत्री एस कुमार मनहर प्रकाश अवस्थी पवन श्रीवास संजय गुप्ता रमेश राज कामता राठौर वीरेंद्र अनुरागी सत्यनारायण श्रीवास प्रकाश तिवारी राजकुमार वर्माप्रभात अवस्थी मोनू यादव शारदा शुक्ला भगवती शुक्ला किशोर राठौर अमर अवस्थी प्रीतेश अवस्थी तथा भारी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज