प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, रोजगार सहायक पर ₹1.20 लाख गबन करने की शिकायत

राजधानी से जनता तक कोरबा | जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गड़बड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम करूमौहा (जनपद पंचायत कोरबा) निवासी भागीरथी ने रोजगार सहायक पवन कुमार धिरहे पर फर्जी तरीके से राशि निकालकर गबन करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की गई है।
शिकायत के अनुसार, वर्ष 2019-20 में भागीरथी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आईडी CH2295967 स्वीकृत हुआ था। हितग्राही का आरोप है कि योजना के तहत मिलने वाली कुल ₹1,20,000 की राशि चार किश्तों में स्वीकृत हुई, लेकिन रोजगार सहायक ने गलत जानकारी देकर प्रत्येक किश्त के दौरान उन्हें बैंक व पोस्ट ऑफिस ले जाकर पूरी राशि निकलवा ली और अपने पास रख ली।
पीड़ित का कहना है कि उसे केवल आंशिक राशि ही दी गई, जबकि शेष रकम रोजगार सहायक ने यह कहकर रख ली कि आवास स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। बाद में जब खाते की एंट्री कराई गई, तब परिजनों को पता चला कि यह पूरी राशि प्रधानमंत्री आवास की थी।
मामले में एक और गंभीर आरोप यह है कि बिना निर्माण कार्य शुरू हुए ही आवास का फर्जी जियो-टैगिंग कर दिया गया और उसे पूर्ण दर्शा दिया गया। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि अब तक आवास निर्माण शुरू भी नहीं हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में शिकायत जनदर्शन सहित अन्य स्तरों पर भी की गई है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर रोजगार सहायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और आवास की राशि दिलाई जाए।
यह मामला एक बार फिर से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस शिकायत पर कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज