खैरागढ़,। सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत 03 जून को जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम गोपालपुर में जनसमस्या शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक पंचायत भवन के पास किया जाएगा।
शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। गोपालपुर क्लस्टर की 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी मांगें एवं समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




