प्रशासन की मुस्तैदी से किसान अमर सिंह को समय पर मिला खाद-बीज, खेती की तैयारी हुई आसान

खरीफ सीजन से पहले सुकमा प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों में बढ़ा भरोसा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन द्वारा खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले भर में खाद और उन्नत बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसानों को समय पर कृषि सामग्री मिल रही है, जिससे खेती-किसानी की तैयारियां सुगमता से आगे बढ़ रही हैं।
इसी क्रम में छिंदगढ़ सहकारी समिति पहुंचे रोकेल गांव के प्रगतिशील किसान श्री अमर सिंह भारद्वाज को उनकी आवश्यकता के अनुसार 3 बोरी डीएपी, 3 बोरी यूरिया और 2 बोरी पोटाश तत्काल उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के तहत उन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की गई, जिससे खेती के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करना आसान हो गया।
समय पर खाद-बीज और आर्थिक सहयोग मिलने से उत्साहित किसान अमर सिंह भारद्वाज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से वे बिना किसी परेशानी के धान की खेती कर सकेंगे और बेहतर उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं।
किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क
धान उत्पादन पर आधारित सुकमा जिले की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ कालाबाजारी, अवैध भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण और गश्त कर रही हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
खरीफ सीजन की शुरुआत में ही खाद, बीज और ऋण सुविधा की सहज उपलब्धता से जिले के किसानों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन की सक्रिय कार्यशैली और किसानों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वास का माहौल बनाया है। किसानों का मानना है कि समय पर मिली सुविधाएं इस वर्ष बेहतर उत्पादन और आर्थिक समृद्धि का आधार बनेंगी।
जिला प्रशासन की प्रभावी व्यवस्था और किसानों को मिल रही समयबद्ध सहायता सुकमा में कृषि क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान कर रही है, जिससे अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज