प्रेस क्लब कोरबा चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य पद पर राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) विजयी

राजधानी से जनता तक कोरबा। प्रेस क्लब कोरबा के सत्र 2026-28 के लिए संपन्न हुए चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव में कुल 165 मत डाले गए, जिनमें से 71 मत प्राप्त कर राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) ने कार्यकारिणी सदस्य पद पर विजय हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने उन्हें बधाई दी तथा उनकी जीत पर खुशी जाहिर की।

विजय के बाद राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) ने प्रेस क्लब के सभी मतदाताओं एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकार हितों की रक्षा, क्लब की एकजुटता तथा विकास के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार साथियों के सहयोग और विश्वास के बल पर वे प्रेस क्लब को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे।

प्रेस क्लब कोरबा के चुनाव को लेकर पत्रकारों में काफी उत्साह देखने को मिला और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुई।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज