बस्तर ओलम्पिक में सुकमा जिला का शानदार प्रदर्शन, कई स्पर्धाओं में लहराया परचम

बस्तर ओलंपिक के दूसरे दिन 04 स्वर्ण, 05 रजत, 01 कांस्य पदक पर सुकमा का कब्जा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – बस्तर ओलम्पिक में सुकमा जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले का परचम बुलंद किया। सबसे रोमांचक मुकाबले में फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में सुकमा ने जगदलपुर को 1–0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और खेल भावना ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
अन्य स्पर्धाओं में भी सुकमा के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। लंबी कूद जूनियर वर्ग में सुकमा ने स्वर्ण पदक जीता। वेटलिफ्टिंग सीनियर बालक वर्ग में भी सुकमा के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बैडमिंटन में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जूनियर बालक डबल और सीनियर बालक सिंगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।
रजत पदक की बात करें तो बैडमिंटन जूनियर बालिका डबल, भाला फेंक जूनियर बालक, तवा फेंक जूनियर बालक, खो-खो सीनियर बालिका और कराटे सीनियर बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में कांस्य पदक भी सुकमा ने अपने नाम किया। बस्तर ओलंपिक के दूसरे दिन 04 स्वर्ण, 05 रजत, 01 कांस्य पदक पर सुकमा ने कब्जा किया।
नोडल अधिकारी श्री आशीष राम ने बताया कि कहा कि यह सफलता जिले में मौजूद खेल प्रतिभाओं और उनके अथक परिश्रम का प्रमाण है। बस्तर ओलम्पिक में सुकमा की यह उपलब्धि जिले की खेल क्षमता को नई पहचान दिला रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज