बालकों परसाभाठा मार्ग में गिरा राखड़: राहगीरों को हो रही परेशानी, परिवहन में लापरवाही का आरोप

राजधानी से जनता तक|कोरबा| सड़कों पर राखड़ परिवहन करने वाली वाहनों की लापरवाही जारी हैं। बालको परसाभांठा बाज़ार के पास परिवहन में लगी वाहनों से गिरकर राखड़ (फ्लाई ऐश)सड़कों पर बिखर गया है। जिससे सड़कों फिसलन भरी हो गई हैं। आवाजाही करने वाले वाहनों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जल्द उठाव नहीं किया गया तो परेशानी और भी बढ़ेगी।

बालको नगर का मुख्य मार्ग एवं बाजार होने के कारण इस क्षेत्र में लगातार आवाजाही बनी रहती हैं। उक्त सड़क पर यातायात का भी दबाव रहता हैं। राखड़ (फ्लाई ऐश) सूखने के बाद यह हवाओं में उड़ने लगती हैं। स्थानीय दुकानदारों एवं दोपहिया वाहन चालकों को इससे अधिक परेशानी होती हैं। राखड़ हवाओ में घुलकर आंखों में पड़ती है जिससे जलन और इरीटेशन जैसे समस्याएं उत्पन्न होती हैं। बालको नगर का यह क्षेत्र लंबे समय से फ्लाई ऐश की समस्या से जूझ रहा हैं। स्थानीय लोगों ने सड़कों पर राखड़ परिवहन में लगे वाहनों पर नियमों की अनदेखी एवं ओवरलोडिंग का आरोप लगाया हैं। साथ ही जल्द राखड़ के उठाव एवं सफाई की मांग की हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर फ्लाई ऐश गिरी उस मार्ग से भारी वाहनों का प्रवेश पहले से ही मना हैं, बावजूद बालको प्लांट के सामने वाले मार्ग का उपयोग न करते हुए कुछ भारी वाहन बाज़ार के सामने से निकलते हैं। जिसके कारण ऐसे स्थिति निर्मित होती हैं। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज