बालको प्रबंधन पर पक्षपात और श्रमिक उत्पीड़न के आरोप..

राजधानी से जनता तक कोरबा| भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने भारत एल्युमिनियम कंपनी (बालको) प्रबंधन पर श्रमिकों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने और नियमों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि प्रबंधन केवल कांग्रेस समर्थित श्रमिक संगठन इंटक के साथ वेतन समझौता कर रहा है, जबकि अन्य संघों को अनदेखा किया जा रहा है। संघ के अनुसार, वेतन समझौते में कई प्रावधान श्रम कानूनों के विपरीत हैं, जिन पर आपत्ति जताने के बावजूद सुधार नहीं किया गया। इंटक के दबाव में प्रबंधन ने समझौते में कोई बदलाव करने से इनकार कर दिया और भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों को जबरन स्थानांतरित कर प्रताड़ित किया गया।

संघ का दावा है कि वेदांता समूह की नैतिकता उच्च है, लेकिन स्थानीय प्रबंधन उनके साथ पक्षपात कर रहा है और प्रताड़ना के नए-नए तरीके अपना रहा है। यह मुद्दा छत्तीसगढ़ सरकार के समक्ष लंबित है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।भारतीय मजदूर संघ ने वेदांता समूह से निष्पक्ष जांच की मांग की है और आग्रह किया है कि श्रमिकों के स्थानांतरण और निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। संघ ने आशा व्यक्त की है कि वेदांता समूह न्यायसंगत निर्णय लेकर श्रमिकों के हितों की रक्षा करेगा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज