बिसाहू दास महंत शास. चिकित्सालय चाम्पा मे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र एवं गर्भवती माताओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा का शुभारंभ

राजधानी से जनता तक । जांजगीर चांपा / पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वीं जयंती एवं छ.ग. सरकार के गौरवशाली 01 वर्ष पूर्ण होनेे के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय , स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल के द्वारा लगातार स्वास्थ्य सुविधा मे सुदृढीकरण करने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहें हैं।
इसी तारतम्य मे सुशासन दिवस के अवसर पर स्व. बिसाहू दास महंत शासकीय चिकित्सालय चांपा में गर्भवती माताओं के लिये सप्ताह में 03 दिवस (मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार) नि:शुल्क सोनोग्राफी व आम नागरिकों को सस्ती दरों में आवष्यक जीवन रक्षक दवाईया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केन्द्र का शुभारंभ सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा श्री जय थवाईत, श्री पुरूषोत्तम शर्मा , इंजी. श्री रवि पाण्डेय, श्री कार्तिकेष्वर स्वर्णकार, डॉ. धनेष्वरी जागृति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाती वंदना सिसोदिया के उपस्थिति मे संपन्न हुआ। सिविल सर्जन सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार जायसवाल ने बताया कि चिकित्सालय मे जनऔषधी केन्द्र स्थापित होने से आमजनों को बाजार से आधी से भी कम दर पर दवाईयाँ उपलब्ध होगी तथा गर्भवती माताआंे के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध होने से उच्च जोखिम वाले गर्भवती माताओं को सही समय पर उपचार के साथ ही साथ उनको आर्थिक दृष्टि से भी लाभ मिलेगा एवं दूरदराज से आये गर्भवती माताओं को सोनोग्राफी के लिए निजी संस्थाओं मे जाने की आवष्यकता नहीं पडे़गी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज