भाजपा में भीतरघात! पिछड़ा वर्ग के नेताओं को दरकिनार करने की साजिश का ऑडियो आया सामने

भाजपा नेता का सभापति चुनाव मामले में ऑडियो वायरल हुआ है, जिसके कुछ देर बाद भाजपा ने प्रेस नोट जारी किया है जिसमें उन्होंने निम्न बातें कही है:-

भाजपा में भीतरघात! पिछड़ा वर्ग के नेताओं को दरकिनार करने की साजिश का ऑडियो आया सामने

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के भीतर पिछड़ा वर्ग के नेताओं को हाशिए पर डालने की गहरी साजिश का खुलासा हुआ है। नगर पालिका निगम के सभापति चुनाव को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बीच एक चौंकाने वाला ऑडियो सामने आया है, जिसमें आमिर और सेठ नुमा कार्यकर्ताओं द्वारा सुनियोजित तरीके से पिछड़ा वर्ग के नेताओं को दरकिनार करने की बात सामने आई है।

 

सूत्रों के अनुसार, इस ऑडियो में कुछ वरिष्ठ नेता पार्टी के ही ओबीसी वर्ग के प्रभावशाली कार्यकर्ताओं को कमजोर करने की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि किस तरह अंदरूनी स्तर पर एक वर्ग विशेष को सत्ता के केंद्र से दूर रखने की राजनीति की जा रही है।

भाजपा की इस अंदरूनी राजनीति ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या सच में पिछड़ा वर्ग के नेताओं को उनका हक मिलेगा या नहीं?

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज