भारतीय मानवधिकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सरयू प्रसाद पूरे ने किसानों की समस्या को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

रिगनी / खरौद किसानों की अधिकारियों को अल्टीमेटम, 10 दिन का अल्टीमेटम, मुख्य मार्ग पर चक्का जाम की चेतावनी भारतीय मानवधिकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सरयू प्रसाद पूरे द्वारा ग्राम डूडगा के किसानों की समस्या को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है। किसानों की मांग है कि उन्हें उनके नजदीकी धान खरीदी केंद्र भदरा से जोड़ा जाए, क्योंकि वर्तमान में उन्हें कोसला केंद्र जो काफी दूर पड़ता हैं वहां से जोड़ा हुआ रखा गया है, जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। किसानों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। सरयू प्रसाद पूरे ने विपणन संघ के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर समस्या का समाधान करने की चेतावनी दी है, अन्यथा किसानों के साथ मिलकर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि किसानों के हित में हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज