भारी वाहन व चार पहिया असफल रही अब दो पहिया मोटरसाइकिल , साइकिल से धान का अवैध परिवहन कारोबार शुरू 

राजधानी से जनता तक न्यूज/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग- गरियाबंद जिले के देवभोग और अमलीपदर तहसील में ओडिसा से हो रहे धान के अवैध परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्यवाही के बाद अब बिचौलियों ने अपना पैटर्न बदल लिया है। अब चार पहिया और भारी वाहनों के बजाए सायकिल, मोटरसाइकिल और ओटो रिक्शा से धान का अवैध परिवहन छोटे रास्ते से कर रहे हैं।प्रदेश के इस इलाके में धान का औसतन उत्पादन 10 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ है। एसे में सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की लिमिट भरपाई के लिए किसान ओडिसा के धान की मांग करते हैं।  आपको बता दे कि दोनों तहसील के सीमा क्षेत्र में विगत 25 दिनों में संयुक्त टीम ने पिकअप,ट्रक जैसे 41 बड़े वाहनें पकड़े गए है, जिसमें 55 लाख कीमती 4422 पैकट धान जप्त करने के बाद कोचियों ने परिवहन का तरीका बदल कर प्रशाशन को चुनौती दे रहे।हालांकि अफसर अब इस नए तरीके को रोकने के लिए भी कार्यवाही करने की बात कह रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज