भूपेश बघेल के समर्थन में वोट मांगने चुनावी मैदान में उतरी पत्नी व बेटी

 

 

खैरागढ़ ! लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा है. खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल व बेटी स्मिता बघेल चुनाव प्रचार का कमान सम्हाले हुए,खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के छुईखदान ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा सहित कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओ के द्वारा भुपेश बघेल के समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे है।

खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा कार्यकर्ताओ के साथ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में डटी हुई है. विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को अपार जनसमर्थन मिल रहा है. वही पूर्व में भूपेश बघेल द्वारा किये गए जनहित के कामो को आज भी जनता भुलाये नहीं है.विधायक खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव पहुंच कर ‘न्याय’ का संदेश, जन-जन तक पहुंचा रहे है. कांग्रेस पार्टी के 5 न्याय सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न जन हितैषी घोषणा पत्र को लेकर जनता के बीच जा रहे है.

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोती जंघेल, कांग्रेस नेत्री आरती महोबिया, नीलांबर वर्मा, रामकुमार पटेल, हेमंत वैष्णव, ललित महोबिया, देवराज किशोर , राजू सिंह, लिखन जंघेल, कविता जंघेल, संजू चंदेल, सुनील ठाकुर, मन्नू चंदेल, अशोक जघेल, पूरन सारथी, भरत चंद्राकार, अभिजीत गुड्डा, ओम साहू, वासु सिंह सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

 

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज