मड़वारानी पहाड़ पर पिकअप पलटी, कई श्रद्धालु घायल

राजधानी से जनता तक कोरबा। कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मां मड़वारानी पहाड़ पर रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गुमिया से लगभग 30 से 35 श्रद्धालु मां मड़वारानी देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। पहाड़ की खड़ी चढ़ाई चढ़ते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत बाइक से अस्पताल भेजा गया।

 

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज