मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय सीमा 11 दिसंबर तक बढ़ी, 16 दिसंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप सूची

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा, 02 दिसंबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग ने 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर जारी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय सीमा बढ़ा दी है। आयोग ने सभी निर्धारित गतिविधियों को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय प्रदान करते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इससे पात्र नागरिकों को नाम जोड़ने, हटाने और सुधार कराने का अधिक अवसर मिलेगा।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार—

घर-घर सर्वेक्षण, गणना कार्य एवं मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की अंतिम तिथि अब 11 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

12 से 15 दिसंबर 2025 तक कंट्रोल टेबल अपडेट और प्रारूप मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

प्रारूप मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होगी।

दावे एवं आपत्तियां 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी।

प्राप्त आवेदनों का निराकरण 16 दिसंबर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।

अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि वे बढ़ी हुई समय सीमा का पूर्ण उपयोग करें ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

समय सीमा में वृद्धि से मतदाता सूची की शुद्धता बढ़ेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकतम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज