मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में बढ़ा जलस्तर, 49,828 क्यूसेक पानी छोड़ने की तैयारी

कोरबा। जिले में लगातार हो रही बारिश और जलाशय में पानी की बढ़ती आवक के बीच मिनीमाता हसदेव बांगो बांध से पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया जा रहा है। सोमवार सुबह बांध का जलस्तर 358.70 मीटर यानी 94.24 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले करीब 10 घंटे में जलस्तर में 7 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

जलस्तर और पानी की आवक को देखते हुए बांध के 9 गेट खोले गए हैं। फिलहाल बांध से करीब 41 हजार क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। वहीं, पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए सुबह करीब 10 बजे गेटों से डिस्चार्ज की मात्रा और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद 8,828 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा और कुल डिस्चार्ज बढ़कर लगभग 49,828 क्यूसेक हो जाएगा।

16 अगस्त से जारी है पानी का डिस्चार्ज

इससे पहले 16 अगस्त को शाम 4 बजे बांध का जलस्तर 358.60 मीटर यानी 93.65 प्रतिशत था। पानी की अधिक आवक को देखते हुए मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा एवं अनुमति के बाद बांध के विभिन्न गेट खोले गए थे।

उस समय गेट नंबर 2 और 10 को 0.10 मीटर, गेट नंबर 3 और 8 को 0.40 मीटर तथा गेट नंबर 4 से 7 तक को 1-1 मीटर खोला गया था। इन गेटों से करीब 32,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इसके अलावा पावर प्लांट हाइडल के माध्यम से करीब 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे कुल डिस्चार्ज करीब 41,080 क्यूसेक था।

रात में तेज बारिश, अभी भी बारिश का दौर

जलाशय क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 9 बजे से लगभग दो घंटे तक तेज बारिश हुई। सोमवार सुबह भी करीब 45 मिनट तक तेज बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण जलाशय में पानी की आवक बढ़ रही है।

निचले इलाकों में अलर्ट

बांध से पानी का डिस्चार्ज बढ़ाए जाने को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से हसदेव नदी, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है।लगातार बारिश और बांध से बढ़ते डिस्चार्ज को देखते हुए नदी के निचले हिस्सों में पानी का स्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रभावित क्षेत्रों में घुसने लगा हैं पानी

लगातार भारी मात्रा में बांगो बाँध से पानी छोड़ा जा रहा हैं जिसका असर अब निचले इलाकों में दिखने लगा हैं, बांगो बस्ती समेत सीतामढ़ी कोरबा के नदी किनारे मौजूद घरों में पानी घुसने लगा हैं, प्रभावित परिवारों में भय का माहौल व्याप्त हैं।

 

नदी नालों में उफान, पुल के ऊपर से बह रहा पानी

लगातार पानी की आवक और भारी वर्षा का असर आप हृदय नदी के सहायक नदी नालियों पर भी दिखने लगा है। सोमवार को जिले के विभिन्न नदी नाले ओपन पर नजर आए ऐसा ही नजर बालकों के छठ घाट में भी देखने को मिला जहां अत्यधिक पानी की मात्रा का असर हुआ कि उनके ऊपर से पानी बहने लगा जिससे कुछ घंटे तक के लिए अब आगमन पूरी तरीके से ठप्प रहा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज