युवा प्रकोष्ठ रायपुर जिला अध्यक्ष बने उमेश बर्मन, बैलेट पेपर से हुआ शांतिपूर्ण चुनाव

रायपुर। सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा प्रकोष्ठ द्वारा रायपुर जिला के चुनाव ग्राम सेजबाहर, डोमा (रायपुर) में बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराए गए। इस चुनाव प्रक्रिया में कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

सभी प्रत्याशियों और युवा साथियों ने पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लिया तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को सफल बनाया। मतदान के पश्चात हुई मतगणना में उमेश बर्मन ने 88 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए जिला अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। इस अवसर पर कोर कमेटी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राजा राज बंजारे, सचिव राकेश बघेल, जिला प्रभारी सी.एल. जोशी, हेमलाल भारती, उपकार सुल्तान, प्रवीण बंजारे, डिकेंस टंडन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजय जांगड़े, सूरज जांगड़े, कुमार माहेश्वरी, सूरज ग्रीतलहरे, गोपाल कुर्रे, सीताराम खरे, शंभु सतनामी, जोहन पाटले, भुवनेश्वर चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मण, सुभाष, जगन्नाथ, कुलेश्वर एवं प्रवीण द्वारा प्रदान की गई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है