रबी फसल डीसीएम क्राप के तहत 65 सर्वेयरों की मजदूरी भुगतान में देरी 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग – छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी रबी सीजन 2026 में किसानों को उन्नति हेतु दो मुही फसल की तैयारी में कृषि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रबी फसल की सर्वे रिपोर्ट जानकारी प्राप्त करने हेतु शिक्षित व अनुभवी बेरोजगारों को सर्वेयर नियुक्त किया गया।सर्वेयर अपने ही संसाधनों पर गांव-गांव जाकर उन्होंने किसानों द्वारा लगाए गए रबी फसलों का सर्वे कर कृषि व राजस्व विभाग को जानकारी दी गई। प्रशासन द्वारा सर्वेयर को पारिश्रमिक राशि दिए जाने की आदेशित किया गया है। गरियाबंद जिले में लगभग 65 सर्वेयर नियुक्त किया गया था, और उन्होंने पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से सर्वे कार्य किया है। बीते कुछ महीनों बाद छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 में आम नागरिकों की छोटी बड़ी समस्याओं को जमीनी स्तर पर त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजित किया गया । इस बीच देवभोग चिचिया में तीसरा शिविर आयोजित किया गया, तो गाड़ाघाट निवासी प्रहलाद नागेश डीसीएम क्राप सर्वेयर ने सुशासन तिहार शिविर में उपस्थित होकर अपनी पारिश्रमिक राशि प्रदान करने के लिए आवेदन पत्र जमा किया गया है। लेकिन अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस लिए उन्होंने समाचार पत्रों में प्रकाशित करने को कहा गया।कि जल्द से जल्द रबी फसल में सर्वे किया गया सर्वेयर की मजदूरी राशि प्रदान किया जाए। यदि मजदूरी राशि प्रदान नहीं किया जाता है, तो कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपनी मांगे को प्रकाशित करने में मजबूर होंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज