रायपुर दक्षिण विधानसभा : चुनाव प्रचार में आयी तेजी, पूर्व वि.स. उपाध्यक्ष ने किया जनसम्पर्क

जुनैद पारेख

रायपुर। रायपुर दक्षिण के सियासी दंगल में चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है। बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। खासतौर पर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए संतराम नेताम ने मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेसी डोर-टू-डोर प्रचार में भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है कि कई पूर्व मंत्रियों, विधायकों की ड्यूटी बतौर सेक्टर प्रभारी लगाई है। हर बड़े नेता को 3 से 5 बूथों की जिम्मेदारी सौपी है। खास बात ये है कि बूथों के प्रभारी भी PCC पदाधिकारी बनाए गए हैं। राजधानी के दक्षिण विधान सभा में होने जा रहे उपचुनाव में खड़े प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इस चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मगर उनके दौरों से पूर्व प्रदेश के प्रमुख नेताओ का विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण जारी है। आज पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए चुनाव प्रचार और जनसंपर्क किया। उनके साथ कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। जनता सुनील सोनी को निष्क्रिय मान रही – संतराम नेताम पूर्व वि.स.उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने आज वार्ड क्रमांक 56 चंद्रशेखर आजाद वार्ड एवं छत्तीसगढ़ नगर में जनसंपर्क किया। उन्होंने घर-घर जाकर बड़ों का आशीर्वाद लिया एवं उनसे मतदान में भाग लेकर कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को वोट देने की अपील की। इस मौके पर संतराम नेताम ने कहा कि सुनील सोनी को जनता ने महापौर, फिर सांसद बनाया लेकिन सोनी ने जनता के हित में कोई काम नहीं किये। जनता सुनील सोनी को निष्क्रिय मान रही है। दक्षिण विधानसभा की जनता परिवर्तन करने तैयार है। सुनील सोनी को बताना चाहिये, उन्होंने सांसद निधि से दक्षिण विधानसभा के लिये क्या विकास कार्य किये है? राजधानी में चौक-चौराहे में चाकूबाजी हो रही है। गली-गली में नशे का सामान बिक रहा है। व्यापारियों के घर में गोली चल रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जनता डरी हुई है। भाजपा सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। बिजली की महंगाई, बिजली कटौती से लोग परेशान है। गरीबों के राशन में डाका डाला जा रहा है। बच्चों के पुस्तक में भी घोटाला हुआ है। सरकार जगह-जगह शराब खोरी के लिये लाइसेंस दे रही। महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत कर रही हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज