राहुल गांधी के अमर्यादित बयान पर गरियाबंद में फूटा गुस्सा, पुतला दहन

राजधानी से जनता तक। गरियाबंद – बिहार के दरभंगा में कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के खिलाफ अमर्यादित भाषा और गाली-गलौज किए जाने की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित तिरंगा चौक पर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा चौक पर उपस्थित रहे और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा –वोटर अधिकार यात्रा के बहाने कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है। लेकिन इस बार उनकी माता जी को गाली देना कांग्रेस की गिरती हुई राजनीति का सबसे शर्मनाक चेहरा है। राहुल गांधी का पुतला जलाकर हमने कांग्रेस को चेतावनी दी है कि ऐसी ओछी हरकतें अब देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।राहुल गांधी जी को यह समझना होगा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, विचारों की लड़ाई हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर गिरकर माँ-बहन की गालियाँ देना लोकतंत्र को कलंकित करता है।

हम सब मिलकर राहुल गांधी जी की इस अभद्र भाषा की कड़ी निंदा करते हैं और उनसे यह मांग करते हैं कि वे न केवल प्रधानमंत्री मोदी जी से बल्कि पूरे देशवासियों से सार्वजनिक माफी माँगें।

 

भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केवल भाजपा के नेता ही नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री हैं। उनका अपमान करना, उनकी माँ को गाली देना, केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है बल्कि पूरे देश की गरिमा पर आघात है। भारतीय संस्कृति में माँ को सबसे ऊँचा दर्जा दिया गया है। हमारे शास्त्र कहते हैं मातृदेवो भव। माँ का अपमान करना केवल असभ्यता नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा और भारतीय संस्कारों पर चोट है।प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहना न केवल एक महिला का बल्कि पूरे देश की आधी आबादी यानी माताओं-बहनों का अपमान है। कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी ही होगी, वरना जनता लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देना जानती है। कार्यक्रम को सुरेंद्र सोनटेके ने भी संबोधित किया और कहा की भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी को अपार जनसमर्थन और स्नेह दिया है। इस तरह की अभद्र भाषा और गाली-गलौज से न तो मोदी जी की छवि धूमिल होगी और न ही जनता का विश्वास डगमगाएगा। बल्कि यह कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक दिवालियापन को ही उजागर करता है।कार्यक्रम का संचालन योगी माखन कश्यप ने किया

 

विरोध प्रदर्शन एव पुतला दहन में मौजूद रहे गुरुनारायण तिवारी, राधेश्याम सोनवानी,रिखीराम यादव, घनश्याम सिन्हा फिरतु राम कवर, धनराज विश्वकर्मा,चैनसिंह कश्यप मिलेश्वरी साहू,शेषनारायण गजभिये,बिंदु सिन्हा,रेणूका साहू,पुष्पा साहू,आशिफ मेमन,दीपक साहू,तानसिंह मांझी,प्रतीक तिवारी,वंश सिन्हा,सागर मयानी,प्रशांत मानिकपुरी,हेमंत नागेश,प्रकाश सोनी,आनंद ठाकुर,राज डे,गुलशन सिन्हा,परमेश्वर सेन,अमित बखरिया सूरज सिन्हा ,भीम साहू,चेन सिंह नागेश,सूरज बीसी,तोषण यादव,त्रिभुवन ताम्रकार, दीपकसागर,रामानंद साहू, घनश्याम साहू,प्रतीक सिंह,वेश राठोर,सौरभ पाण्डे,यश मिश्रा,नमन सेन मानव निर्मलकर सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज