अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक
बिलाईगढ़ । विधान सभा क्षेत्र के वन अंचल ग्राम कुशगढ़ के होनहार छात्र शेख ज़ायद ने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 98.4% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे शेख शमीम (बबलू) के सुपुत्र हैं । उन्होंने बिलासपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में अध्ययन करते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की। शेख ज़ायद की इस सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अल्प संसाधनों व ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार, तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में रुकावट नहीं बन सकती ।
परिजनों ने बताया कि ज़ायद शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा और नियमित रूप से मेहनत करता था । स्कूल के शिक्षकों ने भी उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि – ज़ायद एक प्रतिभाशाली और अनुशासित छात्र हैं, जिनका यह परिणाम उनकी मेहनत का ही प्रति फल है। जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी शेख ज़ायद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




