विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश प्रतिबंधित

विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश प्रतिबंधित

कोरिया/ छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का तृतीय सत्र 22 जुलाई 2024 से 26 जुलाई 2024

 

तक नियत की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान जिले में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधानसभा सत्रावधि के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय या मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे। अति आवश्यक कार्य एवं अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने की स्थिति में तृतीय एवं चतुर्थ

 

श्रेणी के कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख द्वारा एवं जिला स्तर के अधिकारी के अवकाश हेतु कलेक्टर से लिखित अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही अवकाश पर प्रस्थान कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज